नई दिल्ली: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI ने चार्जशीट पेश की है, 13 गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दायर की गई है. सभी आरोपियों के खिलाफ साजिश में शामिल होने के पुख्ता सबूत है. 3 मई 2026 को हुई NEET-UG परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया था.
12 मई को उच्च शिक्षा विभाग ने शिकायत की, CBI ने FIR दर्ज की. 72 अधिकारियों, 8 फोरेंसिक विशेषज्ञों की कई टीमों ने मामले की जांच की. महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों में 92 जगह छापेमारी की गई. डिजिकल उपकरण, संचार सामग्री, महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त, फोरेंसिक जांच हुई.
पेपर लीक होने के स्रोत से लेकर लाभार्थी तक पूरी श्रृंखला की पड़ताल की गई. गिरफ्तार 13 आरोपियों में से 3 NTA के विषय विशेषज्ञ भी शामिल रहे इसके अलावा कई बिचौलिए और 2 कोचिंग संस्थानों से जुड़े लोग गिरफ्तार हुए. 360 गवाहों और 43 भौतिक साक्ष्यों का उल्लेख करते हुए चार्जशीट पेश की गई.