केंद्र सरकार ने छोटे व्यापारियों को दी राहत, अब एक बार ही लेना होगा फूड लाइसेंस

जयपुरः केंद्र सरकार ने छोटे व्यापारियों को राहत दी है. फूड लाइसेंस के पूर्व आदेशों में बदलाव किया है. अब एक बार ही फूड लाइसेंस लेना होगा. फूड लाइसेंस बार बार रिन्यू कराने से मुक्ति मिली. फूड लाइसेंस के लिए टर्नओवर सीमा में भी वृद्धि की. छोट व्‍यापारी के लिए टर्नओवर सीमा 1.5 करोड़ हुई.     

पहले यह टर्नओवर सीमा 12 लाख रुपए थी. मध्यम व्यापारी के टर्नओवर सीमा में भी इजाफा किया है. मध्‍यम व्‍यापारी के लिए टर्न ओवर सीमा 50 करोड़ रुपए हुई. पहले यह टर्नओवर सीमा 30 करोड़ रुपए थी.