जयपुर: फर्स्ट इंडिया का "ऊर्जावान राजस्थान" समिट 2026 का आयोजन किया जा रहा है. "RENEWABLE & NON RENEWABLE ENERGY DEVELOPMENT" समिट का आयोजन हो रहा है. फर्स्ट इंडिया के CEO एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि इस समिट में आप सभी का बहुत बहुत स्वागत करता हूं. ऊर्जा विभाग ने जिस तरह की छवि देश में बनाई है. उससे ये पता चलता है अगर इच्छाशक्ति हो तो उपलब्धियों को रोक नहीं सकता. चुनौतियां ही उपलब्धियों को जन्म देती है. ऊर्जा विभाग ने जो उपलब्धियां हासिल की है इसके लिए मैं आपको बधाई देता हूं.
CEO एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने कहा कि आज हम कह सकते हैं कि राजस्थान देश की सोलर कैपिटल है. एक दौर में इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है. क्योंकि राजस्थान को मरु प्रदेश के रूप में जाना जाता था. पीएम के विजन 2047 में 1800 गीगावाट सोलर एनर्जी की बात की जिसमें भी राज्य का 25 फीसदी है. ऊर्जा विभाग में जिस तरह से समीक्षा बैठकें हो रही है. उससे ये पता चलता है कि ऊर्जा विभाग किस लेवल पर काम कर रहा है. पीएम कुसुम योजना में राजस्थान सिरमौर है.
CEO एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने कहा कि किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराना बड़ा चैलेंज था. लेकिन अब 24 जिलों में दिन में बिजली मिल रही है ये बड़ी उपलब्धि है. पहले बिजली कंपनियां घाटे में चल रही थी लेकिन अब वो घाटे से उभर चुकी है. स्मार्ट मीटर लगने से राजस्व की हानि भी कम हो रही है. "RENEWABLE & NON RENEWABLE ENERGY DEVELOPMENT" समिट का आयोजन होटल मैरियट में हो रहा है. कार्यक्रम में “ANNADATA TO URJADATA” थीम पर किसानों की भूमिका पर चर्चा हो रही है. 1750 से अधिक सोलर प्लांट लगाकर किसान ऊर्जा उत्पादक बने. राजस्थान डिस्कॉम ने कुसुम ए और सी कम्पोनेंट में एग्रेसिव बिडिंग के जरिए 1750 सोलर प्लांट लगवाएं.
किसानों की रुचि के चलते पिछले सवा दो साल में 1750 से अधिक सोलर प्लांट लगाए गए. ऐसे में अब दिन में किसानों को बिजली देने का सपना साकार हुआ. पीएम मोदी ने अपनी बांसवाड़ा यात्रा में इन उद्यमी किसानों से संवाद किया था. जो देशभर में चर्चाओं का विषय रहा. कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, फर्स्ट इंडिया के CEO एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा, सीएमडी RRECL रोहित गुप्ता, RERC सदस्य वीपी सिंह, राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम सीएमडी देवेंद्र श्रृंगी, ऊर्जा सलाहकार नवीन अरोड़ा, RUVITL एमडी शिवप्रसाद नकाते मंच पर मौजूद है.