VIDEO: भाजपा में शामिल हुए चंपई सोरेन, रांची में ली भाजपा की प्राथमिक सदस्यता

नई दिल्ली: चंपई सोरेन भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए है. रांची में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ली. JMM से इस्तीफे के बाद भाजपा में शामिल हुए.  आपको बता दें कि झारखंड के पूर्व सीएम और पूर्व JMM नेता चंपई सोरेन BJP में शामिल हो गए हैं. 

रांची में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और झारखंड BJP अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में चंपई सोरेन ने अपने समर्थकों के साथ BJP की सदस्यता ली. झारखंड मुक्ती मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक सदस्य रहे चंपई ने सीएम पद से हटाए जाने से नाराज होकर दो दिन पहले ही पार्टी छोड़ी थी. 

इससे पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की प्रतिक्रिया सामने आई थी. चंपई सोरेन ने कहा कि मैंने 18 अगस्त को ही पोस्ट करके बताया था कि जिस पार्टी को मैंने अपने खून-पसीने से बनाया, उसमें मेरे साथ क्या-क्या राजनीति हुई. हमने सोचा था कि नया संगठन बनाएंगे या कोई साथी मिलेगा तो झारखंड के लिए उसके साथ जुड़ेंगे.

हमें भाजपा के रूप में अच्छा साथी मिला है. हम आज भाजपा की सदस्यता लेने जा रहे हैं. हम पहले की तरह झारखंड के लिए लड़ेंगे. मैं झारखंड के विकास के लिए, आदिवासियों के अस्तित्व को बचाने के लिए काम करूंगा. हम झारखंड का बहुत अच्छे से विकास करेंगे. हम आज भाजपा की सदस्यता लेने जा रहे हैं.