जयपुरः राजस्थान में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर है. नगरीय निकाय में आरक्षित वार्डों की तस्वीर बदली है. परिसीमन के बाद कुल 10245 वार्ड पर चुनाव होंगे. निकाय चुनाव में एससी-एसटी के लिए 2194 वार्ड आरक्षित, 60 चेयरमैन भी होंगे. जिसमें से एससी के लिए 1795 और एसटी के 399 वार्ड आरक्षित, एससी वर्ग के 552 और एसटी वर्ग के 161 अतिरिक्त वार्ड बढ़े है.
वहीं एससी-एसटी वर्ग के लिए करीब 24 अतिरिक्त चेयरमैन पद भी आरक्षित किए गए. इससे शहरी निकायों में इन वर्गों की भागीदारी ज्यादा वार्डों, निकायों तक होगी. OBC आयोग की रिपोर्ट के आधार पर इसी माह OBC आरक्षित वार्डों की भी घोषणा कर दी जाएगी. इसके बाद चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा.