कूनो से रणथंभौर पहुंचे चीते को किया ट्रेंकुलाइज, पिछले काफी दिनों से रणथंभौर में था चीते का मूवमेंट

कूनो से रणथंभौर पहुंचे चीते को किया ट्रेंकुलाइज, पिछले काफी दिनों से रणथंभौर में था चीते का मूवमेंट

सवाई माधोपुर: कूनो नेशनल पार्क के चीता KP-2 को ट्रेंकुलाइज किया गया है. फलोदी रेंज के काला कुआं क्षेत्र से ट्रेंकुलाइज किया गया है. कूनो नेशनल पार्क की टीम ने सफलतापूर्वक चीता को ट्रेंकुलाइज किया. 

ट्रेंकुलाइज करने के वापस कूनो नेशनल पार्क बाद ले जाया जा रहा है. करीब 25 दिन पूर्व चीता कूनो नेशनल पार्क से रणथंभौर नेशनल पार्क में आया था. जोन 6 से 10 में लगातार मूवमेंट बना हुआ था. 

रिहायशी इलाकों में भी चीता पहुंचा था, कई दिन से अमरूद के खेत में डेरा डाला था. रणथंभौर और कूनो नेशनल पार्क द्वारा चीता की सतत मॉनिटरिंग की जा रही थी. डीसीएफ मानस सिंह के निर्देशन में दोनों टीमें लगातार नजर बनाए हुई थी.