राजस्थान के विकास को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा संवेदनशील, बोले-'डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं के केन्द्र में युवा, महिला, किसान और गरीब'

राजस्थान के विकास को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा संवेदनशील, बोले-'डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं के केन्द्र में युवा, महिला, किसान और गरीब'

जयपुर: राजस्थान के विकास को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा संवेदनशील है. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं के केन्द्र में युवा, महिला, किसान और गरीब है. युवा प्रदेश की ताकत, मेहनत और समर्पण से विकसित राजस्थान बनाएं. संबल सखी और माय भारत वॉलंटियर्स सरकार और आमजन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है.

कृषि प्रसंस्करण उद्योग में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं: 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कृषि प्रसंस्करण उद्योग में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं. युवाओं से प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित कर रोजगार सृजन का आह्वान किया. किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण में भागीदार बनने की अपील की. राजस्थान को दुग्ध उत्पादन में अग्रणी राज्यों में शामिल बताया. दूध संकलन केंद्रों और प्रसंस्करण क्षमता में वृद्धि की जानकारी दी. पशुपालकों को 5 रुपए प्रति लीटर अनुदान देने का उल्लेख किया. किसान सम्मान निधि में राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त सहायता की जानकारी दी. गेहूं की एमएसपी पर 150 रुपए बोनस देने की बात कही. वोकल फॉर लोकल के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया. पंच गौरव अभियान के जरिए प्रत्येक जिले की विशिष्ट पहचान को प्रोत्साहित करने की बात कही.

ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से काम: 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से काम हो रहा है. पिछले ढाई वर्षों में ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़ाने के प्रयासों का उल्लेख किया. वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य दोहराया. अब तक 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाई जा चुकी है. 4 लाख सरकारी नौकरियां देने की दिशा में सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है. सवा लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं. राइजिंग राजस्थान के माध्यम से निवेश और रोजगार को नई गति मिली है. 35 लाख करोड़ रुपए के निवेश समझौतों का उल्लेख किया. 9 लाख करोड़ रुपए के एमओयू धरातल पर उतरने की जानकारी दी. युवाओं को रोजगार लेने के साथ रोजगार देने वाला बनने का आह्वान किया.

यमुना जल समझौते को प्रदेश हित में महत्वपूर्ण उपलब्धि कहा: 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान के विकास के लिए सबसे पहले जल उपलब्धता का रोडमैप बनाया. राम जल सेतु लिंक परियोजना को जल सुरक्षा का बड़ा आधार बताया. यमुना जल समझौते को प्रदेश हित में महत्वपूर्ण उपलब्धि कहा. देवास परियोजना के विस्तार कार्यों को गति देने की जानकारी दी. आईजीएनपी और गंग नहर सुदृढ़ीकरण कार्यों का उल्लेख किया. माही बांध परियोजना को किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए उपयोगी बताया. सोम-कमला-अम्बा परियोजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया. ब्राह्मणी नदी परियोजना को विकास के नए द्वार खोलने वाला बताया. जल संकट के स्थायी समाधान के लिए सरकार के प्रयास गिनाए. जल प्रबंधन को विकसित राजस्थान की बुनियादी आवश्यकता बताया.

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली: 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली. बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से लिंगानुपात में सुधार का उल्लेख किया. घर-घर शौचालय निर्माण से महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान बढ़ने की बात कही. उज्ज्वला योजना को महिलाओं के जीवन में परिवर्तनकारी कदम बताया. जनधन खातों के माध्यम से पारदर्शी लाभ हस्तांतरण की सराहना की. प्रधानमंत्री आवास योजना से महिलाओं को स्वामित्व का अधिकार मिलने की बात कही. नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक निर्णय बताया. राज्य सरकार द्वारा बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन देने की जानकारी दी. स्कूटी प्रोत्साहन राशि सीधे छात्राओं के खातों में जमा करने की व्यवस्था बताई. महिलाओं को विकसित राजस्थान की सबसे मजबूत भागीदार बताया.

जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान: 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकसित भारत-विकसित राजस्थान के विजन को साकार करने के लिए सरकार पूर्ण प्रतिबद्ध है. युवा और महिला शक्ति को प्रदेश के विकास की सबसे बड़ी ताकत बताया. संबल सखी एवं माय भारत वॉलंटियर्स से मुख्यमंत्री निवास पर संवाद किया. जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया. युवाओं को सरकार और आमजन के बीच मजबूत कड़ी बनने का संदेश दिया. डिजिटल सेवाओं और ई-गवर्नेंस को गांव-गांव पहुंचाने पर जोर दिया. सामाजिक जागरूकता अभियानों में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया. जनभागीदारी को सुशासन और विकास का मजबूत आधार बताया. युवाओं से विकसित राजस्थान के निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील की. प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सभी से सहयोग मांगा.