जयपुरः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सांगानेर को बड़ी सौगात देंगे. 631 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास होगा. कुल 1538 विकास कार्यों को हरी झंडी मिलेगी. 208 करोड़ रुपए से अधिक के 1350 कार्यों का लोकार्पण होगा. सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा.
शिक्षा और पेयजल परियोजनाओं को भी गति मिलेगी. पार्क, नाला और सीवर कार्यों का लोकार्पण होगा. यातायात सुधार से जुड़े कार्य भी शुरू होंगे. नागरिक सुविधाओं को नया आधारभूत ढांचा मिलेगा. सांगानेर विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई रफ्तार मिलेगी.