आबूराजः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आबूराज दौरे पर है. CM भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया. विधिवत रूप से माउन्ट आबू से आबूराज नाम किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने ऐसे अनेक कदम उठाए जिससे देश आगे बढ़ रहा है. और गुलामी की मानसिकता से मुक्त हो रहा है. गुलामी की मानसिकता को खत्म करने के लिए नामकरण किए गए.
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा. सांस्कृतिक विरासत का ध्यान रखा जा रहा,आबू राज हमारी सांस्कृतिक विरासत है. देश का विचार और व्यवहार दोनों गुलामी की मानसिकता से बाहर निकल रहे. आबूराज नाम परिवर्तन नहीं है हमारी संस्कृति का सम्मान है. संतों की तपोभूमि में यहां संतों ने देश को नई चेतना दी है. सिरोही में कई करोड़ की सौगात देकर हमने सिरोही के विकास को नए पंख लगाए. आज 36 करोड़ 55 लाख से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया.
मुंगथला में नया उप स्वास्थ्य केंद्र बनेगा. हम संकल्प ले कि अपनी संस्कृति का सम्मान करेंगे,अपनी विरासत को आगे बढ़ाएंगे. साधु-संत हमारी विरासत को आगे ले जाने का कार्य कर रहे हैं. हमारे ऋषि-मुनियों के योग की विरासत को विश्व में पहुंचाने का काम PM मोदी ने किया. योग हमारी विरासत है, इसे हमें आगे बढ़ाना है.