मुख्यमंत्री गहलोत की पोस्ट, कहा-कोविड के बाद से ही प्रदेश सरकार के प्रयासों से राजस्थान पर्यटन नई ऊंचाइयों को छू रहा

जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पोस्ट करते हुए लिखा राजस्थान लगे कुछ अपना सा! मुख्यमंत्री गहलोत ने पोस्ट में आगे लिखा है कि कोविड के बाद से ही प्रदेश सरकार के प्रयासों से राजस्थान पर्यटन नई ऊंचाइयों को छू रहा. 

जहां एक ओर उदयपुर को विश्व की दूसरी पसंदीदा जगह का खिताब मिला. वहीं वर्ष 2022 में कुल 10.87 करोड़ पर्यटकों का आगमन 2021 से 394% ज्यादा रहा. 

राजस्थान ने वर्ष 2022 में देशी-विदेशी पर्यटकों के आगमन के मामले में 2021 से चार पायदान ऊपर आते हुए 7वां स्थान प्राप्त किया. हम गर्व से कह सकते हैं कि रंग की भूमि अतिथि देवो भव को साकार रूप दे रही है.