जयपुरः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जोधपुर दौरे पर है. ओसियां में 416 करोड़ के विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास-लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि चाहे विधान सभा क्षेत्र कोई भी हो,हमारी सरकार विकास को पूरी तरह समर्पित. किसानों,पशुपालकों,मजदूरों,महिलाओं और युवाओं को समर्पित हैं. किसानों,पशुपालकों,मजदूरों,महिलाओं और युवाओं के हितों के प्रति समर्पण का संदेश दिया. नारी वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को सबक सिखाना है.
कांग्रेस ने हमारी योजनाओं को बंद करने का काम किया. ERCP योजना का उल्लेख किया. 90 लाख करोड़ की योजना से पूरे क्षेत्र में लाभ मिलेगा. 70 साल तक राज करने के बाद भी कांग्रेस विकास को लेकर गंभीर नहीं. हमारी सरकार पानी,बिजली,सड़क के क्षेत्र में विकास,जनहित योजनाओं को समर्पित. कांग्रेस के जमाने के पेपरलीक मामले को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि हमारी सरकार में आज तक कोई पेपर लीक नहीं हुआ. राजस्थान के युवा साथी पढ़ने पर फोकस करें.
हमारी सरकार आपके साथ खड़ी है. रिफाइनरी पर कांग्रेस की बयानबाजी पर भारी मन से कहना पड़ रहा. कांग्रेस ने रिफाइनरी को लेकर जो कुछ किया सभी के सामने है. राजस्थान में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार नहीं चलेगा. जल जीवन मिशन का उल्लेख किया. घोटाले में शामिल लोग जेल जाएंगे. किसान सम्मान निधि का उल्लेख किए, केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि दी जा रही. राजस्थान में 9000 से बढ़ाकर अब 12000 की राशि करेंगे.