मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, कांवड़ यात्रा को बदनाम करने का किया प्रयास, कांवड़ हमारी पवित्र यात्रा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, कांवड़ यात्रा को बदनाम करने का किया प्रयास, कांवड़ हमारी पवित्र यात्रा

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शुरूआत के दिनों में कुछ लोगों ने कांवड़ यात्रा को बदनाम करने का प्रयास किया लेकिन प्रशासन की सतर्कता से प्रशासन ने त्वरित रूप से जो काम किया उसके कारण से कोई घटना नहीं हो पाई.

हां ये जरूर है कि ऐसे लोगों पर प्रशासन नजर बनाए हुए है. कांवड़ यात्रा हमारी पवित्र यात्रा है. बहुत पौराणिक यात्रा है उसका बहुत बड़ा महत्व है. उस यात्रा को भी कुछ लोग बदनाम करना चाहते हैं लेकिन उनके मनसूबे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होंगे. 

आपको बता दें कि सावन के पावन माह में उत्तर भारत का धार्मिक केंद्र हरिद्वार एक बार फिर भक्ति और श्रद्धा से सराबोर है. देश के कोने-कोने से आए लाखों कांवड़िए यहां से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो रहे हैं. हरिद्वार की सड़कों से लेकर घाटों तक कांवड़ियों की चहल-पहल देखते ही बन रही है.