मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले-जो भी कानून अपने हाथों में लेगा, भ्रामक खबरें फैलाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले-जो भी कानून अपने हाथों में लेगा, भ्रामक खबरें फैलाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में तीन बड़े स्थान है, चाहे वह हेमकुंड साहब हो, रीठा साहब हो या नानकमत्ता साहब हो, यह उत्तराखंड में ही है. प्रत्येक वर्ष यात्रा चलती है हमेशा देवभूमि यहां लोगों का स्वागत करती है. 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो भी दोषी है उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है और आगे भी होगी. सोशल मीडिया पर जो भ्रामक खबरें फैला रहे है. मैं सभी से कहना चाहता हूं कि इस तरह चीज़ों को बांटने का प्रयास न करें. जो भी कानून अपने हाथों में लेगा, भ्रामक खबरें फैलाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कर्णप्रयाग और नगरासू में जो घटना सामने आई है. सभी पक्षों पर निष्पक्ष रूप से सरकार, पुलिस, प्रशासन कार्रवाई कर रही है. चारधाम यात्रा भी चल रही है.

आपको बता दें कि नागरासू गुरुद्वारे में 20 जून को हुए विवाद में वहां चल रहे गतिरोध के बीच निहंग सिखों का एक दल गुरुद्वारे की चौथी मंज़िल पर ठहरे निहंगों से मिलने पहुंचा. 
दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है. प्रशासन और पुलिस हालात पर कड़ी नज़र रखे हुए. सुरक्षा एजेंसियां ​​अलर्ट पर हैं और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है.