जयपुरः रिफाइनरी हो या विद्युत ट्रांसमिशन लगाने के प्रोजेक्ट या फिर अरावली ग्रीन वैली प्रोजेक्ट. प्रदेश में विकास का रोडमैप बनाने के लिए सीएस वी.श्रीनिवास भागीरथ प्रयास में जुटे हैं. इसके चलते सीएस लगातार दिल्ली दौरा करके राजस्थान के हितों के लिए केन्द्र की फंडिंग से लेकर फाइलों पर नीतिगत अनुमोदन तक के काम में जोर आजमाइश कर रहे हैं.
विकसित राजस्थान के तहत प्रदेश में भजनलाल सरकार कई प्रोजेक्ट्स को लगातार आगे बढ़ा रही है. इसके तहत सीएस वी श्रीनिवास भी इन प्रोजेक्ट्स को लेकर दिल्ली में केन्द्रीय मंत्रालयों में प्रोजेक्ट क्रियान्वयन में तेजी लाने की कोशिश कर रहे हैं.
इन प्रोजेक्ट्स को लेकर की जा रही खास कवायद
रिफाइनरी की बढ़ी लागत के अनुमोदन पर फोकस
राजस्थान रिफाइनरी प्रोजेक्ट को लेकर सचिव नीरज गुप्ता के साथ की सीएस ने बैठक
रिफाइनरी की लागत 43000 करोड़ से बढ़कर 84000 करोड़ होने को लेकर हुई बातचीत
उन्हें बताया कि राजस्थान कैबिनेट ने संशोधित लागत में राजस्थान के अंशदान का कर दिया है अनुमोदन
अब भारत सरकार में संशोधित लागत के अंशदान की अनुमानित राशि अंतर मंत्रालयिक विशेषज्ञों से परामर्श के लिए है पेंडिंग
भारत सरकार के लिए प्रोजेक्ट एप्रूव करने की डेडलाइन है 15 अप्रैल
ऐसे में इस पूरे प्रकरण को प्रमुख सचिव टी रविकांत को फॉलो अप करने के निर्देश
जिसके बाद जल्द मिल सकेगा अनुमोदन
ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट
केंद्रीय ऊर्जा सचिव पंकज अग्रवाल के साथ दिल्ली में बैठक करके की प्रगति की समीक्षा
फतेहगढ़ में 765 केवी और 400 केवी,सीकर में 765-765 केवी के दो ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने के निर्देश
3287 मेगावाट के इन अहम प्रोजेक्ट्स को समयबद्ध तरीके से करने को लेकर हुई बातचीत
केंद्रीय स्तर पर भादला और फतेहगढ़ में प्रोजेक्ट्स में देरी पर चिंता जताई गई
ये प्रोजेक्ट्स फाउंडेशन स्तर पर 83 प्रतिशत,67 प्रतिशत टावर इरेक्शन और 25 प्रतिशत stringing के चरण में हैं
राज उन्नति की सीएम की बैठक में इन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं जिनकी अनुपालना में आज सीएस ने बैठक ली और बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए हैं
केंद्रीय ऊर्जा सचिव पंकज अग्रवाल के साथ दिल्ली में बैठक करके की प्रगति की समीक्षा
अरावली ग्रीन वैली प्रोजेक्ट
अरावली ग्रीन वैली प्रोजेक्ट को लेकर केंद्रीय पर्यावरण सचिव तन्मय कुमार के साथ हुई सीएस की बैठक
अब 16 मार्च को इस प्लान के क्रियान्वयन को लेकर पीएम के सलाहकार के साथ होगी बैठक
18500 हैक्टेयर में हरियाली के लिए विभागों/ शहरी निकायों के क्रियान्वयन प्लान को अंतिम रूप दिया जाना है
सीनियर एडवोकेट के परमेश्वर के अदालत में दिए लिखित बयान का राज्य सरकार करेगी परीक्षण
सुप्रीम कोर्ट में एमिकस क्यूरी के लिखित बयान का भी राज्य सरकार करेगी परीक्षण
रणथंभौर टाइगर रिजर्व के इको सेंसेटिव जोन से जुड़े प्रस्ताव को लेकर राज्य सरकार से अतिरिक्त जानकारियां मांगी गई हैं
केंद्रीय वन,पर्यावरण मंत्रालय ने ग्रेट इंडियन बस्टर्ड कंजर्वेशन को सुप्रीम कोर्ट निर्देशों अनुसार करने के लिए किया है रेखांकित
संरक्षण के लिए WII जैसे नामी संस्थान से अध्ययन की हुई थी सिफारिश,उसी अनुसार कार्य करने के हैं मंत्रालय के निर्देश
इसके लिए ग्रांट प्रस्ताव के लिए 103 दिन का दिया गया है समय जिसकी समीक्षा करने के लिए मंत्रालय ने कहा है
केंद्रीय पर्यावरण,वन मंत्रालय से बातचीत करके राजस्थान कैडर के IFS अधिकारियों का होगा कैडर रिव्यू भी
स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्र्क्चर
नीति सदस्य (स्वास्थ्य) प्रोफेसर वी के पॉल से की बातचीत
बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में डेवलपमेंट लक्ष्यों की प्राप्ति में राजस्थान के प्रयासों को मिली सराहना
स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधारों के लिए त्रिस्तरीय बिंदु सुझाए गए हैं
आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सेवाओं को मजबूत करने पर करना होगा फोकस
सर्वाइकल,ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग,मानसिक और बुजुर्गों के स्वास्थ्य, आंखों के चेकअप जैसी सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश
साथ जो यह भी कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य राजस्थान में स्वास्थ्य देखभाल के ढांचे को बदल पाएगा
मातृ शिशु को लेकर प्रोग्राम को तेजी से बढ़ावा देने की और नीति बनानी होगी
ट्रॉमा केयर/इमरजेंसी केयर में किया जाना है और सुधार
इसके तहत NHAI से राजस्थान सरकार को दी जानी हैं एंबुलेंस
NHM के तहत नई एम्बुलेंसों की भी होनी है खरीद
इमरजेंसी/ ट्रॉमा केयर में पीजी की सीटों में की जानी है वृद्धि
इन बिंदुओं को लेकर की गई पॉल से सकारात्मक बातचीत
राष्ट्रीय ई गवर्नेंस कॉन्फ्रेंस
2 मार्च को DOPT सचिव रचना शाह से मुलाकात करके 29 वीं राष्ट्रीय ई गवर्नेंस कॉन्फ्रेंस आयोजन को लेकर की बातचीत
कॉन्फ्रेंस थीम,आयोजन स्थल,सत्रों का कार्यक्रम और लागत को लेकर हुई बातचीत
21 मई को जयपुर में प्रस्तावित है ई गवर्नेंस कॉन्फ्रेंस
मार्च 2026 में केंद्रीय कार्मिक,पेंशनर्स कल्याण विभाग द्वारा केंद्रीय कर्मियों के लिए पेंशनर्स जागरूकता वर्कशॉप का जयपुर में होना है आयोजन
मिशन कर्मयोगी के लिए HCM RIPA को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में किया जाना है प्रमोट
इसके समग्र प्रोग्राम की समीक्षा और क्रियान्वयन का रोड़मैप DOPT द्वारा किया जाना है तय
सुरक्षात्मक आसूचना को मजबूत करने के लिए राजस्थान का विजिलेंस मैन्युअल का करना है अपडेशन
जिससे भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की प्रदेश की नीति और हो सके मजबूत
इस बारे में हुई बातचीत, अब दिए जायेंगे इसे लेकर दिशानिर्देश
सिविल सर्विस डे
21 अप्रैल को सिविल सर्विस डे है जिसे लेकर सीएस ने पूर्व केन्द्रीय कैबिनेट सचिव और मौजूद नीति सदस्य राजीव गौबा से बातचीत की.
राजीव गौबा जयपुर में होने वाले सिविल सर्विस डे के मुख्य कार्यक्रम में अपना केन्द्रीय उद्बोधन देंगे.
सचिवालय में व्यापक सुधार का ढांचा खड़ा करने की कोशिश के तहत फाइल्स में देरी को कम करना, ई ऑफिस एनलिटिक्स का उपयोग करना, कार्यकारी एजेंसियों का प्रभावी उपयोग करना शामिल है.
साथ ही स्वच्छता अभियानों की मासिक रिपोर्ट भी ली जा रही है जिससे मॉनिटरिंग बेहतर हो सके.
एसीएस दिनेश कुमार इसका फॉलोअप करेंगे.
राज उन्नति
डी रेग्यूलेशन और कार्यपालना का बोझ कम करने में राजस्थान ने बाजी मारी है.
अब इसके दूसरे चरण का प्लान राजस्थान सरकार ने दे दिया है और केन्द्रीय कैबिनेट सचिव डॉक्टर टीवी सोमनाथन से समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए कहा है.
इसके तहत राजस्थान में डी रेग्यूलेशन सेल तेजी से सक्रिय की जाएगी.
राज उन्नति के तहत प्रशंसनीय कार्य किया गया है जिसे राजस्थान को और बढ़ाना है. एसीएस शिखर अग्रवाल फॉलोअप करेंगे.
जयपुर मेट्रो और डिस्कॉम्स रिवाइवल
सीएस वी श्रीनिवास ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण की टाइमलाइन के बारे में पीएम के सलाहकार तरुण कपूर से बातचीत की.
इस संबंधी भारत सरकार की ओर से इसी महीने मंजूरी दिए जाने की संभावना है.
रेल रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम प्रोजेक्ट्स के बारे में भी कपूर से विचार विमर्श किया गया.
इसमें हरियाणा के साथ राजस्थान सरकार को अंतरराज्यीय मसलों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं.
डिस्कॉम्स के रिवाइवल और 12 जनवरी को हुई बैठक के फॉलोअप में क्रियान्वयन को लेकर भी विचार विमर्श हुआ.
इसे लेकर मुख्य सचिव लगातार बैठकें और दौरे कर रहे हैं.
पाइपलाइन से जयपुर में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की दिशा में गेल के साथ बैठक हुई है.
इसमें जयपुर से पाइपलाइन के जरिये गैस आपूर्ति की फिजिबिलिटी की समीक्षा की गई है.
फतेहगढ़ तृतीय,भादला तृतीय ट्रांसमिशन लाइन प्रोजेक्ट की स्थिति रिपोर्ट बताई गई.
अरावली ग्रीन वैली प्रोजेक्ट के तहत अगली समीक्षा बैठक 16 मार्च को होगी.
पीएसएफ वैभव गालरिया,एसीएस शिखर अग्रवाल और एसीएस आनंद कुमार अपने-अपने विभागों से जुड़े इन मुद्दों को लेकर फॉलोअप करेंगे.
पीएम के प्रमुख सचिव शक्तिकांत दास से मुलाकात
मुलाकात के दौरान सीएस ने राजस्थान का सिंगापुर की पैरासेटल सिमकॉर्प सिंगापुर पीटीई प्राइवेट लिमिटेड के साथ सहयोग के बारे में बताया.
नीमराना में भू आवंटन में हो रही देरी को विदेश मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है और इसे अलग से रेखांकित किया है. इसका फॉलोअप एक्शन एसीएस शिखर अग्रवाल लेंगे.
बार-बार सीएस वी.श्रीनिवास अपने दिल्ली दौरे के दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास से जुड़े कामों के लिए केन्द्रीय मंत्रालयों के सचिवों से लगातार बातचीत की है. साथ ही काम कैसे आगे बढ़ाया जाए,इसे लेकर अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए गए हैं.