खौफनाक वायरस के 'जनक' चीन का नया कारनामा ! फैल रहा जानलेवा वायरस, इमरजेंसी जैसे हालात

नई दिल्लीः खौफनाक वायरस के 'जनक' चीन का नया कारनामा. चीन में कोरोना जैसा जानलेवा वायरस फैल रहा है. ह्यूमन मोटान्यूमोवायरस के मामले लगातार बढ़ रहे है. संक्रमित लोगों में खांसी-जुकाम और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण सामने आ रहे है. 

दो साल से कम उम्र के बच्चों में इस वायरस के ज्यादा मामले आ रहे है. वायरस की रोकथाम के लिए बड़े पैमाने पर टेस्टिंग भी चल रही है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन में वायरस से इमरजेंसी जैसे हालात है. बता दें कि  5 साल पहले चीन से निकले कोरोना ने दुनियाभर में तबाही मचाई थी.