जयपुर : निवेश में राजस्थान ने बड़ी छलांग लगाई है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयास रंग लाए हैं. राजस्थान निवेश के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. एक साल में निवेश 4 गुना बढ़ा है. विकास के लिए किए जा रहे प्रयास रंग ला रहे हैं.
निवेश और प्रोजेक्ट्स के मामले में राजस्थान निवेशकों की पसंद बनता जा रहा है. इंडिया स्टेट की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार निवेश में लंबी छलांग लगाते हुए राजस्थान वित्त वर्ष 2025 में तीसरे स्थान पर पहुंचा है. जबकि वित्त वर्ष 2024 में राजस्थान 8वें स्थान पर था.
राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही नवीकरणीय ऊर्जा में भी बड़े निवेश आए हैं. आंकड़ों के अनुसार राज्य के कुल निवेश में 4 गुना की जबरदस्त वृद्धि हुई है. वित्त वर्ष 2024 में जहां निवेश 1.10 लाख करोड़ रुपए था वहीं वित्त वर्ष 2025 में निवेश 4.65 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है.
इसके अलावा प्रोजेक्ट्स का आंकड़ा भी शानदार रहा है. वित्त वर्ष 2024 में 501 से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में 873 हो गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक PWD में 57 हजार करोड़ के 8 मेगा हाईवे प्रोजेक्ट्स है. वहीं सोलर पावर प्रोजेक्ट में ACME क्लीनटेक सोल्यूशन्स का 11 हजार करोड़ का निवेश भी राजस्थान आया है.