डूंगरपुर के धंबोला में CM भजनलाल शर्मा की रात्रि चौपाल, कहा- 2014 में मोदी सरकार आने के बाद महिला लिंगानुपात में सुधार हुआ

डूंगरपुर के धंबोला में CM भजनलाल शर्मा की रात्रि चौपाल, कहा- 2014 में मोदी सरकार आने के बाद महिला लिंगानुपात में सुधार हुआ

डूंगरपुर : डूंगरपुर के धंबोला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रात्रि चौपाल की. चौपाल को संबोधित करते हुए भजनलाल शर्मा ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुविधा के लिए सरकार काम कर रही है. सार्वजनिक और घर-घर शौचालय बनवाए गए हैं.

उज्ज्वला योजना में गैस सिलेंडर ने लकड़ी, चूल्हे से छुटकारा दिलाया है. हर घर नल योजना से पानी की समस्या को दूर किया है. प्रतिभावान बालिकाओं को साइकिल और स्कूटी देकर प्रेरित किया है. पीएम मोदी लगातार गरीब के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं.

महिला, युवा, किसान, मजदूर को सशक्त करना भाजपा की प्राथमिकता है. बजट में महिलाओं से सुझाव लेकर प्रावधान रखे गए हैं. 2014 में मोदी सरकार आने के बाद महिला लिंगानुपात में सुधार हुआ है. सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से महिलाओं की संख्या बढ़ी है.