डूंगरपुर: सीएम भजनलाल शर्मा बेणेश्वर धाम दौरे पर हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजस्थान के विकास में जनजाति का अहम योगदान रहा. बेणेश्वर धाम में जो सुविधा मिलनी चाहिए थी वो नहीं मिली. हमारी सरकार बनते ही हमने इस पर काम शुरू किया. राष्ट्रपति के दौरे पर हमने वादा किया था धाम के विकास किया जाएगा.
इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था के विकास की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं. आस्था के प्रतीक बेणेश्वर धाम का करोड़ों से विकास होगा. मावजी महाराज की एक-एक भविष्यवाणी सच साबित हो रही हैं. सरकार लघु और कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन दे रही है. स्थानीय कला और संस्कृति की विरासत को बचाने का काम कर रही है. स्थानीय समाज ने अंग्रेजों से भी लोहा लेकर प्रकृति को बचाया है. खेल की दिशा में प्रदेश में किए उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी.
बेणेश्वर धाम का 130 करोड़ से होगा विकास:
सीएम ने आगे कहा कि जनजाति विकास के विकास और कल्याण में कोई कमी नहीं रहेगी. शिक्षा के क्षेत्र में सरकार अनेक योजनाएं चला रही है. अभियान चलाकर वन अधिकार के पट्टे दिए जा रहे हैं. जिला स्तर पर वनाधिकार प्रकोष्ठ का गठन कर रहे हैं. पढ़े लिखे युवाओं को स्वरोजगार के लिए ब्याज मुक्त ऋण दे रहे हैं. जनजाति किसानों और पशुपालकों को योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है. बेणेश्वर धाम का 130 करोड़ से विकास होगा. धाम पर घाट, सड़कों का निर्माण, सुविधाओं का विस्तार होगा.