नई दिल्ली : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 1984 के दंगा पीड़ितों को हरियाणा में सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है. हरियाणा सरकार द्वारा विधानसभा के मानसून सत्र में 1984 के सिख विरोधी दंगों में मारे गए 121 लोगों के परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा पर सिख प्रतिनिधियों ने आभार जताया है.
जिसको लेकर नायब सिंह सैनी ने कहा कि 1984 के दंगा पीड़ितों को हरियाणा में सरकारी नौकरी देने की घोषणा के पश्चात आज संत कबीर कुटीर पर पधारी सिख संगत का हार्दिक स्वागत किया. आपने आज यहां पधार कर कुटीर को पवित्र किया, इसके लिए मैं आप सभी का आभार प्रकट करता हूं.
धर्म की रक्षा के लिए सर कटाने वाली इस बहादुर कौम की कुर्बानी को हर भारतीय याद करता है. राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले सभी गुरुओं को मैं शीश नवाते हुए, मैं नमन करता हूं.