Weather Update: पंजाब और हरियाणा में सर्द मौसम जारी, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में मंगलवार को सर्द मौसम का सितम जारी रहा. मौसम विज्ञान विभाग ने एक रिपोर्ट में बताया पंजाब में बठिंडा का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम पर पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

उसके अनुसार अमृतसर में 6.6 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 9.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 9.2 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 7.1 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में सात डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में आठ डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा. विभाग के मुातबिक पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस एवं हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा. उसने बताया कि करनाल में 6.8 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 8.5 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 8.8 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 9.3 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में सात डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा. सोर्स- भाषा