जयपुरः कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पांचना बांध पानी वितरण समस्या का सरकार अब जल्द समाधान करे. सरकार पहले सभी पक्षों को सुने और इस मामले को समझे. फिर हाईकोर्ट के आदेश की जरूर पालना होनी चाहिए. किसानों को सिंचाई और पेयजल के लिए पानी की जरूरत है. सभी पक्षों से समझाइश करके जल्द मसले का हल निकाला जाए.
राहुल गांधी ने कल कोटा में स्टूडेंट्स से चर्चा की. आज माता-पिता बच्चे की पढ़ाई पर खूब पैसा खर्च रहे हैं. लगातार पेपर लीक से स्टूडेंट्स टेंशन में है. सभी को मिलकर चर्चा करके कोई हल निकालना होगा. राहुल गांधी और कांग्रेस स्टूडेंट्स के साथ खड़ी है.