बिहार चुनाव के बाद अब होंगे कांग्रेस संगठन में अहम बदलाव, कईं राज्यों के बदले जाएंगे पीसीसी चीफ

जयपुर : बिहार चुनाव के बाद कांग्रेस संगठन में अहम बदलाव होंगे. कईं राज्यों के पीसीसी चीफ बदले जाएंगे. संगठन सृजन अभियान के तहत 5 राज्यों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति होगी. 

पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, और तेलंगाना में जिलाध्यक्ष नियुक्त होंगे. कईं राज्यों में अग्रिम संगठनों के प्रमुखों में भी बदलाव होगा. NSUI के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चयन प्रक्रिया शुरू होगी. नए प्रवक्ता और पैनेलिस्ट के चयन के लिए टैलेंट हंट प्रोग्राम शुरू होगा. 

-जल्द बदले जाएंगे कईं राज्यों के PCC चीफ
-उत्तराखंड और गोवा को जल्द मिलेंगे नए प्रदेशाध्यक्ष
-उसके बाद हिमाचल प्रदेश को लेकर भी होगा फैसला
-हाईकमान ने इसको लेकर एक्सरसाइज की पूरी
-बिहार में चुनाव समाप्त होने के बाद होगी नियुक्ति