फुलेराः फुलेरा में कुएं की मरम्मत के दौरान बड़ा हादसा, मजदूर की डूबने से मौत हो गई. त्योदा निवासी 45 वर्षीय दयाल राम जाट की पैर फिसलने से कुएं में गिरने से मौत हो गई.
फुलेरा थाना के बेनानाड़ा बालाजी पीपली का बास के पास की ये घटना है. 25 से 30 फीट पानी से भरे कुएं में डूबने से जान चली गई. ऐसे में सूचना पर पहुंची SDRF टीम ने शव को बाहर निकाला.