जयपुरः अकाल फॉसिल म्यूजियम करोड़ों साल पुराना इतिहास खोलेगा. अकाल क्षेत्र में राजस्थान का अनूठा फॉसिल म्यूजियम बनेगा. पांच करोड़ रुपए की परियोजना से केंद्र विकसित होगा. थार के भूगर्भीय इतिहास को दुनिया के सामने लाएगा.
करोड़ों वर्ष पुराने जीवाश्मों का वैज्ञानिक प्रदर्शन होगा. विद्यार्थियों और पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बनेगा. जैसलमेर में वैज्ञानिक पर्यटन को बड़ा विस्तार मिलेगा. मरुस्थल की पुरानी विरासत को नई पहचान मिलेगी. दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया.