नई दिल्ली: नकली नोटों की अब खैर नहीं...अब हर नोट की पहचान होगी. फेक करेंसी के नेटवर्क पर RBI का सख्त शिकंजा है. बॉर्डर जिलों की सभी बैंक शाखाओं में डिटेक्शन मशीन लगेगी. बैंकों में UV लैम्प और ऑथेंटिकेशन मशीन रखना अनिवार्य होगा.
31 अक्टूबर 2026 तक कर्मचारियों की ट्रेनिंग पूरी होगी. कैश गिनने वाले कर्मचारियों को असली-नकली नोट पहचानने की ट्रेनिंग दी जाएगी. जाली नोट मिलते ही बैंक तुरंत जब्त करेगा. नकली नोटों के इस पूरे जाल को खत्म करने के लिए तकनीक और डेटा का भी इस्तेमाल होगा. डेटा से फेक करेंसी के हॉटस्पॉट चिन्हित होंगे.
नकली नोटों की अब खैर नहीं..., अब हर नोट की होगी पहचान:
-फेक करेंसी के नेटवर्क पर RBI का सख्त शिकंजा
-बॉर्डर जिलों की सभी बैंक शाखाओं में लगेगी डिटेक्शन मशीन
-बैंकों में UV लैम्प और ऑथेंटिकेशन मशीन रखना होगा अनिवार्य
-31 अक्टूबर 2026 तक कर्मचारियों की ट्रेनिंग पूरी होगी
-कैश गिनने वाले कर्मचारियों को असली-नकली नोट पहचानने की दी जाएगी ट्रेनिंग
-जाली नोट मिलते ही बैंक करेगा तुरंत जब्त
-नकली नोटों के इस पूरे जाल को खत्म करने के लिए तकनीक और डेटा का भी इस्तेमाल होगा
-डेटा से चिन्हित होंगे फेक करेंसी के हॉटस्पॉट