जयपुर: राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी की सबसे धमाकेदार खबर सोमवार मध्यरात्रि बाद आई. सीएस सुधांश पंत फिर एक बार केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जा रहे हैं. DOPT ने केंद्रीय सामाजिक न्याय विभाग में सचिव पद पर उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया. राजीव महर्षि के बाद यह पहला मौका है जब IAS अधिकारी सीएस बनने के बाद केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं. वे 1991 बैच के AGMUT कैडर के IAS अमित यादव का उनके 30 नवंबर को रिटायरमेंट के बाद स्थान लेंगे. इस दौरान भजनलाल सरकार को ब्यूरोक्रेसी का नया मुखिया चुनना होगा और उन्हें केंद्र के लिए रिलीव करना होगा.
सुधांश पंत की केंद्र में सामाजिक न्याय सचिव पद पर नियुक्ति के इस आदेश को पावर गैलरी में बड़ी हैरत से देखा जा रहा है क्योंकि पंत के रिटायरमेंट में अभी 1 साल और 3 माह का समय है. वे फरवरी 2027 में रिटायर्ड होंगे. पूर्व में 31 दिसंबर 2023 को जब पंत के सीएस बनने के आदेश हुए थे. तब माना जा रहा था कि फरवरी 2027 तक सीएस के चयन पर भजनलाल सरकार को विचार नहीं करना होगा . लेकिन करीब 1 साल 11 माह के बाद फिर यह स्थिति आ गई है. ऐसे में नए सीएस के लिए उपयुक्त चेहरे के रूप में अगस्त 2028 में रिटायर्ड होने वाले एसीएस अभय कुमार,फरवरी 2029 में रिटायर्ड होने वाले एसीएस अखिल अरोराऔर जुलाई 2030 में रिटायर्ड होने वाले एसीएस शिखर अग्रवाल का चर्चाओं में नाम लिया जा रहा है.
दरअसल जहां सबसे सीनियर IAS सुबोध अग्रवाल अगले माह यानि दिसंबर 2025 में तो 31 जनवरी 2026 को वरिष्ठता में तीसरे स्थान पर आने वाली अन्य सीनियर IAS शुभ्रा सिंह रिटायर्ड हो रहीं हैं. वरिष्ठता में दूसरे स्थान पर आनेवाले वी श्रीनिवास केंद्र में हैं और 31 अगस्त 2016 को रिटायर्ड होंगे. अभी पंत वरिष्ठता में चौथे स्थान पर हैं और उनके बाद एसीएस अभय कुमार हैं जो कि अगस्त 2028 में रिटायर्ड होंगे और वरिष्ठता के लिहाज से वे सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. उनके बाद जनवरी 2028 में रिटायर्ड होने वाले IAS रजत मिश्र और सितंबर 2026 में रिटायर्ड होने वाले IAS तन्मय कुमार आते हैं जो कि केंद्र में हैं. ऐसे में फरवरी 2029 में रिटायर्ड होने वाले एसीएस अखिल अरोरा और सितंबर 2028 में रहने वाली उनकी पत्नी अपर्णा अरोरा और जुलाई 2030 में रिटायर्ड रहने वाले एसीएस शिखर अग्रवाल का भी चर्चाओं में नाम लिया जा रहा है.
इन अहम पदों पर किया पंत ने काम
राजस्थान सरकार में
मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार
एसीएस PHED, वन, पर्यावरण प्रमुख सचिव, LSG सचिव, खान सचिव, विद्युत वितरण निगम लिमिटेड सीएमडी, JDC, सहकारिता रजिस्ट्रार,
जयपुर,भीलवाड़ा,जैसलमेर और. झुंझुनूं कलेक्टर रह चुके वे
--- केंद्र में इन पदों पर किया काम ---
-केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के रूप में दी सेवाएं
-केंद्र में पोर्ट,शिपिंग मंत्रालय में पहले OSD और फिर सचिव बनकर दी सेवाएं
-केंद्र में फार्मास्यूटिकल्स विभाग में संयुक्त सचिव पद पर
-और अब केंद्र में सामाजिक कल्याण विभाग में बने सचिव