जयपुर: प्री मानसून की झमाझम बारिश का आंकड़ा जारी किया गया. पिछले 24 घंटे की बारिश का आंकड़ा जारी किया गया. जल संसाधन विभाग ने आंकड़ा जारी किया. दौसा के रेडिया बांध में भारी बारिश दर्ज हुई. रेडिया बांध पर 68 एमएम बारिश दर्ज हुई.
झालावाड़ के अकलेरा में 51 एमएम, जयपुर शहर में 50 एमएम, सांगानेर में 36 एमएम, नागौर के डेगाना में 35 एमएम, भीलवाड़ा के शकरगढ़ में 35 एमएम, झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी में 25 और नागौर के सांजू में 25 एमएम बारिश दर्ज की गई.
आपको बता दें कि प्रदेश में प्री मानसून की एक्टिविटी शुरू हुई. गुरुवार को मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर और डीग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी है. मेघगर्जन, बिजली चमकने, धूलभरी आंधी और ओलावृष्टि की संभावना थी.
कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है. वहीं कोटा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अजमेर, भीलवाड़ा समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.