Delhi Building Collapse: दिल्ली में बड़ा हादसा... चावडी बाजार में तीन मंजिला इमारत गिरी, 2 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नई दिल्लीः दिल्ली में बड़ा हादसा हुआ है. चावडी बाजार में तीन मंजिला इमारत गिर गई. हादसे में मलबे में दबने से 2 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. फिलहाल राहत-बचाव का कार्य जारी है. हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. 

मिली जानकारी के मुताबिक तीन मंजिला इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान अचानक ये हादसा हो गया. चावड़ी बाजार में एक तीन मंजिला अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिर गई है. फिलहाल राहत बचान को लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. 

your image

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में फंसे लोगों को बचाने का काम जारी है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में कई घटनाएं हो चुकी है. जिसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है. इमारत के सड़क से काफी अंदर गिरे होने के कारण दमकलकर्मियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.