नई दिल्ली: दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने विधानसभा में बजट पेश किया. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 1 लाख 3 हजार 700 करोड़ रुपए का बजट पेश किया. CM रेखा गुप्ता ने बजट एस्टीमेट जनता के सामने रखा.
दिल्ली सरकार ने बजट में बड़े ऐलान किए. 9वीं की छात्राओं को साइकिल,10वीं के बच्चों को लैपटॉप दिए जाएंगे.ऐतिहासिक 1,03,700 करोड़ रुपए का बजट पेश किया. 'ग्रीन लेंस' पर केंद्रित इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर शिक्षा तक के लिए बजट में कई बड़े ऐलान किए गए .
विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाने के साथ ही एमसीडी और जल बोर्ड के लिए भी भारी फंड का ऐलान किया. CM रेखा गुप्ता ने इस बार ग्रीन बजट पेश किया है. हर योजना में पर्यावरण का ख्याल रखा गया है. 21% हिस्सा ग्रीन बजट के लिए आवंटित किए.