नई दिल्लीः प्रदूषण का बढ़ता स्तर हवाओं में जहर साबित हो रहा है खुले में सांस लेना सेहत से खिलवाड़ से कम नहीं है. सांसों पर प्रदूषण का पहरा है. हवा की गुणवत्ता को लेकर दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण ने चिंता बढ़ाई है. राजधानी के कई इलाकों में AQI 400 पार होने से सांस लेना मुश्किल हो गया है.
IIT दिल्ली में AQI 488,चांदनी चौक में 469 और नॉर्थ कैंपस में 478 दर्ज किया गया. IGI एयरपोर्ट,रोहिणी,नरेला,ITO और आनंद विहार में भी प्रदूषण का कहर है. कई निगरानी केंद्रों पर हवा की गुणवत्ता बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई. धौला कुआं में राजधानी के अन्य इलाकों के मुकाबले प्रदूषण का स्तर कम रहा.
दिल्ली में GRAP-3 के प्रतिबंध लागूः
पराली जलाना,वाहनों का धुआं,निर्माण कार्यों की धूल प्रदूषण की बड़ी वजह साबित हो रही है. गंभीर प्रदूषण से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से कदम उठाए जा रहे है. स्थिति पर नियंत्रण के लिए दिल्ली में GRAP-3 के प्रतिबंध लागू किए गए है.
राजधानी के कई इलाकों में AQI 400 पार होने से सांस लेना मुश्किल
IIT दिल्ली में AQI 488,चांदनी चौक में 469 और नॉर्थ कैंपस में 478 दर्ज
IGI एयरपोर्ट,रोहिणी,नरेला,ITO और आनंद विहार में भी प्रदूषण का कहर
कई निगरानी केंद्रों पर हवा की गुणवत्ता बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में दर्ज
धौला कुआं में राजधानी के अन्य इलाकों के मुकाबले प्रदूषण का स्तर कम
पराली जलाना,वाहनों का धुआं,निर्माण कार्यों की धूल प्रदूषण की बड़ी वजह