नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया. साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े 9 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े. 88 वर्षीय बुजुर्ग का चोरी हुआ मोबाइल पूरे गिरोह तक पहुंचने की कड़ी बना. जिसके बाग आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े. साइबर ठगी का रैकेट जयपुर, मेरठ और गाजियाबाद से संचालित हो रहा था.
दिल्ली पुलिस ने तीन शहरों में एक साथ छापेमारी कर कार्रवाई की. जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया. 4 लैपटॉप, 2 टैबलेट और 52 मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किए.
145 सिम कार्ड, 70 डेबिट कार्ड और 13 बैंक पासबुक भी मिलीं. 6 POS मशीनों के साथ 4 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए. मोबाइल चोरी के बाद फर्जी सिम और म्यूल खातों से ठगी होती थी. अब डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच जारी है.