दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई की है. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल (ईस्टर्न रेंज) ने आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर-टेररिस्ट शाहज़ाद भट्टी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपी आरहरमंदीप सिंह उर्फ हरमन (18 साल) निवासी रामपुर यूपी का रहने वाला है.

आरोपी के पास से मोबाइल फोन में पाकिस्तान हैंडलर्स से चैट, फोटो-वीडियो “TTH” लिखने वाला काला स्प्रे पेंट बरामद हुआ है. आरोपी ने पंजाब के होशियारपुर (तलवाड़ा) में 3 जगह “TTH” ग्रैफिटी लिखी. वीडियो बनाकर पाकिस्तान में बैठे आकाओं को भेजता था.

यूपी और दिल्ली में भी ऐसे काम करने की तैयारी थी. सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान से भर्ती हो रही थी. युवाओं को पैसे और विदेश (दुबई) भेजने का लालच दिया जात है. रामपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड अटैक की भी साजिश थी. लेकिन गिरफ्तारी होने से आतंकियों के सभी अरमानों पर पानी फिर गया.