अयोध्या राम मंदिर दान की कथित चोरी की जांच की मांग, मांग को लेकर दायर याचिका पर जल्द सुनवाई से SC का इंकार

अयोध्या राम मंदिर दान की कथित चोरी की जांच की मांग, मांग को लेकर दायर याचिका पर जल्द सुनवाई से SC का इंकार

नई दिल्ली: अयोध्या राम मंदिर दान की कथित चोरी की जांच की मांग की गई. मांग को लेकर दायर याचिका पर जल्द सुनवाई से SC ने इनकार कर दिया. आज सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की गई थी. 

जस्टिस बीवी नागरत्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि जल्द सुनवाई की मांग के लिए सोमवार को मेंशनिंग करें. वकील अजय कुमार राय और दिनेश कुमार यादव ने याचिका दायर की है.

याचिका में सीबीआई की निगरानी में गठित समिति से पूरे मामले की जांच की मांग की गई है. ताकि यह पता लगाया जा सके कि दान की राशि में कोई गबन वित्तीय अनियमितता या भ्रष्टाचार हुआ है या नहीं.

अयोध्या राम मंदिर दान की कथित चोरी की जांच की मांग: 
-मांग को लेकर दायर याचिका पर जल्द सुनवाई से SC का इंकार 
-आज सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की गई थी
-जस्टिस बीवी नागरत्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा 
-जल्द सुनवाई की मांग के लिए सोमवार को मेंशनिंग करें
-वकील अजय कुमार राय और दिनेश कुमार यादव ने दायर की है याचिका
-याचिका में सीबीआई की निगरानी में गठित समिति से पूरे मामले की जांच की मांग की गई है
-ताकि यह पता लगाया जा सके कि दान की राशि में कोई गबन,
-वित्तीय अनियमितता या भ्रष्टाचार हुआ है या नहीं