जयपुर: आज डिजिफेस्ट-टाई ग्लोबल समिट 2026 का समापन है. इस अवसर पर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि AI आज की आवश्यकता है. हर क्षेत्र में हमारा भारत आगे बढ़ रहा है. AI से बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं.
पीएम मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में भारत आगे बढ़ रहा है. 2047 के विकसित भारत की प्रगति के लिए AI का उपयोग हो रहा है. 1893 में विवेकानंद ने कहा था 21 वीं सदी भारत की होगी. उन नरेंद्र ने कहा था और ये नरेंद्र उसको साकार कर रहे हैं.
AI देश की नीति विकास सुरक्षा को नया आयाम दे रहा है. प्रदेश में तकनीकी स्टार्ट अप को आगे बढ़ाने के तेजी से काम हो रहा है. AI ML नीति लाए हैं. AI मशीन लर्निंग से सार्वजनिक वितरण , गवर्नेंस बेहतर होगा. डिजिटल राजस्थान के निर्माण में डिजिफेस्ट महत्वपूर्ण आयोजन है.
आपको बता दें कि डिजिफेस्ट-टाई ग्लोबल समिट 2026 के समापन कार्यक्रम के दौरान कई MOU हस्ताक्षरित हुए. स्वास्थ्य कृषि नागरिक सेवा में गूगल सेवा के लिए MoU हुआ. गूगल के साथ DOIT विभाग के MoU साइन हुआ. योजना भवन से साइन किए गए. IIT दिल्ली के साथ भी MoU साइन हुआ. राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के साथ भी MoU साइन हुआ.