सांवलिया सेठ मंदिर में दान राशि 31 करोड़ के पार, चौथे राउंड की काउंटिंग के बाद आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा

सांवलिया सेठ मंदिर में दान राशि 31 करोड़ के पार, चौथे राउंड की काउंटिंग के बाद आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा

चित्तौड़गढ़ः सांवलिया सेठ मंदिर में दान राशि 31 करोड़ के पार पहुंच गई है. चौथे राउंड की काउंटिंग के बाद आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. श्रद्धालुओं के चढ़ावे से भंडार में रिकॉर्ड राशि जमा हो रही है. 3 चरणों में 27 करोड़ से ज्यादा की गिनती पहले ही पूरी हुई. चौथे चरण में साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा राशि सामने आई है. 

अभी नोट, चिल्लर और गहनों की गिनती बाकी है. अंतिम दिन सोने चांदी की भेंट का तौल किया जाएगा. ऑनलाइन दान को भी अंतिम आंकड़े में जोड़ा जाएगा. मंदिर प्रशासन को कुल राशि और बढ़ने की उम्मीद है