नांदेड़ः महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां सरपंच बनने की चाह में पिता हत्यारा बन गया. 28 वर्षीय पांडुरंग कोंडमंगले ने बेटी की हत्या की. पंचायत राज कानून हत्या की वजह बना. दरअसल ग्राम पंचायत चुनाव लड़ने के लिए खौफनाक साजिश रची गई. दो से ज्यादा बच्चों पर चुनाव लड़ने की रोक है. जबकि आरोपी के तीन बच्चे थे —एक बेटा, जुड़वां बेटियां है.
जुड़वां में से एक बेटी प्राची को निशाना बनाया गया है. मौजूदा सरपंच के साथ मिलकर साजिश रची गई. तेलंगाना की नहर में फेंककर हादसा दिखाने की कोशिश की गई. लेकिन पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. वहीं इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात से गांव में आक्रोश का माहौल है.