मौसम की मेहरबानी के चलते इस बार खूब खाने को मिलेगा दशहरी आम, फसल पिछले साल से काफी बेहतर

लखनऊ : मौसम की मेहरबानी के चलते इस बार दशहरी आम खूब खाने को मिलेगा. मई के अंत तक पाल वाला दशहरी आम बाजार में आ जाएगा. डाल वाले दशहरी आम के लिए 10 जून तक का इंतजार करना होगा. 

केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान के निदेशक डॉ. टी.दामोदरन के मुताबिक आम की फसल पिछले साल से काफी बेहतर हुई है. मौसम के साथ देने से इस बार फसल में कोई रोग नहीं लगा. 

इस बार बागों में 45 से 50 प्रतिशत आम पेड़ों पर मौजूद हैं. आम की 50 प्रतिशत फसल टिक जाए तो अच्छी मानी जाती है.