पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड, सुबह-सुबह 20 गाड़ियों से मंत्री के घर पहुंचे ED के अफसर

पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड, सुबह-सुबह 20 गाड़ियों से मंत्री के घर पहुंचे ED के अफसर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड पड़ी. सुबह-सुबह 20 गाड़ियों से मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED के अफसर पहुंचे. 
संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-2 आवास पर ED ने छापेमारी की. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ED की छापेमारी को लेकर की X पोस्ट में लिखा- 'आज फिर बीजेपी की ED संजीव अरोड़ा के घर आई है. 

एक साल में यह तीसरी बार है जब बीजेपी की ED उनके घर आई है और एक महीने में दूसरी बार. फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला. मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं की धरती है, औरंगजेब भी इसे झुका नहीं पाया था. यह भगत सिंह की धरती है, जिन्होंने अंग्रेजों के सामने कभी सिर नहीं झुकाया. इसलिए पंजाब मोदी की चालों के आगे कभी नहीं झुकेगा. 

पंजाब, ईडी और बीजेपी के इस अनैतिक गठबंधन को खत्म कर देगा. आम आदमी पार्टी से सासंद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी का सुपारी किलर ED आज फिर पंजाब पहुंच गया है. दो-तीन दिन तमाशा चलेगा, फर्ज़ी खबरे चलेंगी, सुपारी किलर वापस चले जाएंगे. पंजाब की भगवंत मान सरकार को बदनाम करने के लिए, पंजाब की जनता का काम रोकने के लिए और कितने हथकंडे अपनाओगे मोदी जी?

पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड:
-सुबह-सुबह 20 गाड़ियों से मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पहुंचे ED के अफसर 
-संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-2 आवास पर ED ने की छापेमारी
-पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ED की छापेमारी को लेकर की X पोस्ट
-लिखा- 'आज फिर बीजेपी की ED संजीव अरोड़ा के घर आई है
-'एक साल में यह तीसरी बार है जब बीजेपी की ED उनके घर आई है
-और एक महीने में दूसरी बार. फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला
-मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं की धरती है, औरंगजेब भी इसे झुका नहीं पाया था
-यह भगत सिंह की धरती है, जिन्होंने अंग्रेजों के सामने कभी सिर नहीं झुकाया
-इसलिए पंजाब मोदी की चालों के आगे कभी नहीं झुकेगा
-पंजाब, ईडी और बीजेपी के इस अनैतिक गठबंधन को खत्म कर देगा
-आम आदमी पार्टी से सासंद संजय सिंह ने कहा
-बीजेपी का सुपारी किलर ED आज फिर पंजाब पहुंच गया है
-दो-तीन दिन तमाशा चलेगा, फर्ज़ी खबरे चलेंगी, सुपारी किलर वापस चले जाएंगे'
-पंजाब की भगवंत मान सरकार को बदनाम करने के लिए,
-पंजाब की जनता का काम रोकने के लिए और कितने हथकंडे अपनाओगे मोदी जी'?