चुनाव आयोग ने मतदान के आंकड़े किए जारी, बंगाल पहले चरण में 92.88% वोटिंग, 4 मई को अंतिम आंकड़े मिलेंगे

चुनाव आयोग ने मतदान के आंकड़े किए जारी, बंगाल पहले चरण में 92.88% वोटिंग, 4 मई को अंतिम आंकड़े मिलेंगे

पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग ने बंगाल में पहले चरण की वोटिंग के आंकड़े जारी किए. चुनाव आयोग ने बताया कि बंगाल में पहले चरण में 92.88 प्रतिशत वोटिंग हुई. 3.6 करोड़ में से 3.344 करोड़ वोट डाले गए. 4 मई को अंतिम आंकड़े मिलेंगे. डाक और सर्विस वोटर्स का डेटा बाकी है. बंगाल में बंपर वोटिंग से सुप्रीम कोर्ट संतुष्ट है.CJI ने 92% से ज्यादा मतदान पर कहा कि बंपर मतदान देखकर खुशी हुई.

आपको बता दें कि गुरुवार को पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा हुआ. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ. तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हुआ. पश्चिम बंगाल में शाम 5 बजे ही पिछले कई सालों का रिकॉर्ड टूटा. बंगाल में शाम 5 बजे तक करीब 90% लोगों ने मतदान किया.

हालांकि 6 बजे मतदान समाप्त के बाद मतदान का फाइनल आंकड़ा आएगा. एक तरफ भारी मतदान हुआ, वहीं कई जगह हिंसा, झड़प, तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आयीं. मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, सिलीगुड़ी और मालदा में हालात तनावपूर्ण रहे. मुर्शिदाबाद के नौदा इलाके में AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर की कार पर हमला हुआ. इस दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) और AJUP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई.  

कूचबिहार के तूफानगंज में मतदान के दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी, हालात बिगड़ते देख CAPF जवानों ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया. दक्षिण दिनाजपुर में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला हुआ. मालदा के मोथाबाड़ी क्षेत्र में EVM खराब होने पर वोटर भड़क गए. मालदा के हरिश्चंद्रपुर में TMC के दो गुट आपस में भिड़ गए. सिलीगुड़ी में एक मतदान केंद्र TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई.