राजस्थान की 309 नगरीय निकायों के आएंगे चुनावी नतीजे, 10 नगर निगम,47 नगर परिषद और 252 नगर पालिकाओं के नतीजे आज

जयपुर: राजस्थान की 309 नगरीय निकायों के आज चुनावी नतीजे आएंगे. 10 नगर निगम,47 नगर परिषद और 252 नगर पालिकाओं के नतीजे आज आएंगे. सुबह 8 बजे से 10,167 वार्डों के नतीजे आने शुरू होंगे. डाक मतपत्रों की पहले गिनती होगी. उसके बाद EVM खुलेंगी. 74 फीसदी सीटों पर 3 से अधिक प्रत्याशियों ने चुनाव को रोचक बनाया. 18 हजार से ज्यादा प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी, निर्दलीयों पर नजर रहेगी. राजस्थान में निर्विरोध सीटें जीतने में भाजपा आगे है.

नगर निकाय चुनाव 2026: 
दौसा के सिकराय में नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए मतगणना केंद्र पर प्रत्याशियों व एजेंट की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई. पुलिस की गहन जांच के बाद केंद्र पर प्रवेश दिया जा रहा है. मतगणना केंद्र के बाहर भारी संख्या में पुलिस का जाप्ता तैनात है. सिकराय में शहीद रामकेश महाविद्यालय में मतगणना होगी. भांडारेज में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतगणना होगी. दोनों नगरपालिकाओ में 25-25 वार्ड पार्षद के लिए चुनाव के लिए मतदान हुए थे.

नगर परिषद के 34 वार्डों की आज होगी मतगणना: 
सिरोही में नगर परिषद के 34 वार्डों की आज मतगणना होगी. सुबह 8 बजे से नवीन भवन में शुरू मतगणना होगी. कमरा नंबर 1 के हॉल में वार्डवार मतगणना होगी. गणना स्टाफ का प्रवेश गेट नंबर 1 से होगा. प्रत्याशी, अभिकर्ता और मीडियाकर्मियों का प्रवेश गेट नंबर 2 से प्रवेश से पहले वैध पहचान-पत्र और जरूरी जांच अनिवार्य है. मतगणना हॉल में सिर्फ अधिकृत लोगों को ही प्रवेश मिलेगा. मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर पूरी तरह रोक है. मतगणना स्थल के आसपास भीड़ रोकने को मुख्य सड़क पर बैरिकेडिंग कानून-व्यवस्था के लिए जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है.

बूंदी में 8 निकायों की मतगणना सुबह 8 बजे से:
बूंदी में निकाय चुनाव 2026 के लिए 8 निकायों की मतगणना सुबह 8 बजे से होगी. 263 बूथों की गिनती, 45 टेबलों पर जंग है. बूंदी नगर परिषद सबसे बड़ा रणक्षेत्र है. 94 बूथ,12 टेबल और 2 कमरों में गिनती होगी. लाखेरी-नैनवां-केशोरायपाटन-कापरेन, इंद्रगढ़ में 5-5 टेबलों पर मतगणना होगी. हिंडोली-देई में 4-4 टेबल पर काउंटिंग होगी.

टोंक जिले के 10 निकाय चुनाव की वार्ड वाइज मतगणना: 
टोंक जिले के 10 निकाय चुनाव की वार्ड वाइज मतगणना आज होगी. सुबह 8 बजे EVM मशीन से मतों की गणना शुरू होगी. प्रशासन की तैयारियां पूरी,सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त है. कुल 10 निकायों के 313 वार्डों के लिए मतगणना होगी. सुबह 11 बजे तक नतीजे आने की सम्भावना है. मतगणना स्थल गवर्नमेंट पीजी कॉलेज पुलिस छावनी बना. टोंक नगर परिषद में 15 टेबल पर 18 राउंड में मतों की गिनती होगी.  देवली निकाय चुनाव की मतगणना 3 टेबल पर 12 चरणों में पूरी होगी. मालपुरा में 5 टेबलों पर 12,डिग्गी में 4 टेबल पर 7 और लांबाहरिसिंह में 4 टेबल पर 5 राउंड में काउंटिंग होगी. उनियारा में 4 टेबल पर 5 राउंड में वोटों की गिनती होगी. टोड़ारायसिंह में 5 टेबल पर 7 राउंड में काउंटिंग होगी. निवाई में 5 टेबल पर 9 राउंड में काउंटिंग होगी. पीपलू में 4 टेबल पर 5 राउंड में मतगणना होगी.