चयन बोर्ड के संशोधित भर्ती परीक्षा कैलेंडर के अनुसार होगी परीक्षाएं, अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित परीक्षाओं में किया गया बदलाव

चयन बोर्ड के संशोधित भर्ती परीक्षा कैलेंडर के अनुसार होगी परीक्षाएं, अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित परीक्षाओं में किया गया बदलाव

जयपुरः चयन बोर्ड के संशोधित भर्ती परीक्षा कैलेंडर के अनुसार परीक्षाएं होगी. अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित परीक्षाओं में बदलाव किया गया है. 17 नवंबर से 21 दिसंबर तक विभिन्न तारीखों में परीक्षा होगी. टीचिंग एसोसिएट (संविदा आधारित) पदों हेतु सीधी भर्ती 32 विषयों की परीक्षा , समान पात्रता परीक्षा (सीईटी सीनियर सेकेंडरी) 1 से 3 दिसंबर को परीक्षा होगी.       

समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर)16, 17 और 18 जनवरी 2027 को परीक्षा होगी. प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 25 जनवरी को आयोजित होगी. कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 3 से 5 फरवरी 2027 तक होगी. अक्टूबर में प्रस्तावित पंचायतीराज चुनाव होने के कारण संशोधन.