मानसून की बाट जोहती निगाहें, राजस्थान के अन्नदाताओं को झमाझम बारिश का इंतजार, आज 15 जिलों में बारिश की संभावना

मानसून की बाट जोहती निगाहें, राजस्थान के अन्नदाताओं को झमाझम बारिश का इंतजार, आज 15 जिलों में बारिश की संभावना

जयपुरः प्रदेश के अन्नदाताओं को झमाझम बारिश का इंतजार है. मौसम विभाग ने आज 15 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है. झुंझुनूं, सीकर, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, खैरथल-तिजारा, डीग, दौसा, भरतपुर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, जालोर, सिरोही, उदयपुर और डूंगरपुर में हल्की बारिश की संभावना जताई है. हालांकि सैटेलाइट इमेज में प्रदेश के ऊपर से मानसूनी बादल गायब नजर आ रहे है.      

आगामी दिनों के लिए मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. मानसून के कमजोर और बादलों के गायब होने से गर्मी और उमस बढ़ी है. बीते 24घंटे में सबसे ज्यादा सादुलपुर (चूरू) में 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा है. बीते 24 घंटे में 42 डिग्री तापमान के साथ श्रीगंगानगर सबसे गर्म रहा. इसी बीच सबसे कम तापमान माउंट आबू में करीब 18 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. बाड़मेर जिले के भुरटिया गांव में किसानों ने अच्छी बारिश के लिए हवन किया.