राजस्थान बोर्ड की परीक्षा में बढ़ा छात्रसंख्या का दबाव, 2027 की 10वीं-12वीं मुख्य परीक्षा में बैठेंगे 20.40 लाख परीक्षार्थी

राजस्थान बोर्ड की परीक्षा में बढ़ा छात्रसंख्या का दबाव, 2027 की 10वीं-12वीं मुख्य परीक्षा में बैठेंगे 20.40 लाख परीक्षार्थी

जयपुरः राजस्थान बोर्ड की परीक्षा में छात्रसंख्या का दबाव बढ़ गया है. 2027 की 10वीं-12वीं मुख्य परीक्षा में 20.40 लाख परीक्षार्थी बैठेंगे. 350 नए स्कूलों की एंट्री का असर है. जिसके चलते बोर्ड परीक्षा में इस बार करीब 40 हजार अतिरिक्त विद्यार्थी जुड़े है. 10वीं में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी है. अकेले माध्यमिक परीक्षा में 11 लाख से अधिक छात्र एग्जाम देंगे. 

6,500 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी है. बढ़ते परीक्षार्थियों के चलते बोर्ड की बड़ी कवायद है. पिछले साल से परीक्षा का आंकड़ा बढ़ा है. 2026 में 19.98 लाख परीक्षार्थी थे. जो कि इस बार संख्या 20.40 लाख के पार पहुंच गई है. आवेदन प्रक्रिया पूरी, अब दस्तावेजों पर बोर्ड का फोकस है. स्कूलों को बारकोड युक्त आवेदन की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी सुरक्षित रखने के निर्देश है.      

10 सितंबर तक विशेष श्रेणी के आवेदन जमा होंगे. चालान सहित नोडल केंद्रों पर हार्ड कॉपी पहुंचानी होगी. 5 सितंबर तक आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे. उच्च माध्यमिक और वरिष्ठ उपाध्याय स्कूलों को बोर्ड ने सुविधा दी है. RBSE परीक्षा-2027 अब तक की बड़ी परीक्षाओं में शामिल होगी. लाखों विद्यार्थियों के लिए बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी है.