24 घंटे में राजस्थान के 4 बांध हुए लबालब, बांधों में कुल भराव क्षमता का 57.31 प्रतिशत हुआ पानी

24 घंटे में राजस्थान के 4 बांध हुए लबालब, बांधों में कुल भराव क्षमता का 57.31 प्रतिशत हुआ पानी

जयपुर :  24 घंटे में राजस्थान के 4 बांध लबालब हो गए हैं. लबालब बांधों की संख्या बढ़कर 47 पहुंच गई है. उधर, बांधों में कुल भराव क्षमता का 57.31 प्रतिशत पानी हो गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान कुल भराव क्षमता में 76.75 MQM का इजाफा हुआ है. जबकि पिछले साल 26 अगस्त को 81.42 प्रतिशत पानी था. हालांकि प्रदेश में अब तक सूखे 204 बांध हैं.  

राजस्थान में बदलता रहा बारिश का आंकड़ा:
प्रदेश में बारिश का आंकड़ा बदलता रहा है. 26 अगस्त तक 17 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई. 19 जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य बताया जा रहा है. जबकि पांच जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है.

राजधानी जयपुर को अब तक सामान्य बारिश के आंकड़े का इंतजार है. हालांकि पिछले तीन दिन के बारिश से तीन जिलों के आंकड़ों में सुधार हुआ है. तीन जिले कम बारिश से निकल कर सामान्य बारिश की श्रेणी में शामिल हो गए हैं.