सोना के भाव 3,653 तक टूटे, तो चांदी 9100 हुई सस्ती, आम आदमी के लिए राहत की खबर, जानें क्या है नई कीमतें

सोने और चांदी के दाम में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है. 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत में 3,653 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. इसके बाद सोना करीब 1.21 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. चांदी की कीमत 9,103 रुपये प्रति किलो तक गिर गई है, जिसके बाद इसका भाव करीब 1.43 लाख रुपये प्रति किलो रह गया है. खास बात यह है कि चांदी का यह पिछले 13 महीनों का सबसे निचला स्तर बताया जा रहा
विस्तार में

जयपुरः सोने और चांदी के दाम में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है. 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत में 3,653 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. इसके बाद सोना करीब 1.21 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. चांदी की कीमत 9,103 रुपये प्रति किलो तक गिर गई है, जिसके बाद इसका भाव करीब 1.43 लाख रुपये प्रति किलो रह गया है. खास बात यह है कि चांदी का यह पिछले 13 महीनों का सबसे निचला स्तर बताया जा रहा है. 

IBJA के आंकड़ों के मुताबिक सोना अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब 32 फीसदी और चांदी अपने ऑलटाइम हाई से लगभग 63 फीसदी नीचे आ चुकी है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सोने-चांदी के भाव हर शहर में अलग-अलग क्यों होते हैं? तो आइये जानते है कारण. 

-इसके पीछे कई वजहें हैं. पहली वजह है ट्रांसपोर्टेशन और सुरक्षा का खर्च. एक शहर से दूसरे शहर तक सोना पहुंचाने में आने वाला खर्च भी कीमत को प्रभावित करता है. 

-दूसरी वजह है स्थानीय मांग और खरीदारी. दक्षिण भारत में सोने की खपत काफी ज्यादा है, इसलिए वहां का बाजार भी अलग तरीके से काम करता है.

-तीसरी वजह है स्थानीय ज्वेलरी एसोसिएशन, जो अपने क्षेत्र की मांग और सप्लाई के हिसाब से रेट तय करने में भूमिका निभाते हैं.    

-इसके अलावा, ज्वेलर्स के पास पहले से मौजूद सोने का स्टॉक और उसकी खरीद कीमत भी ग्राहकों को मिलने वाले रेट पर असर डालती है. ऐसे में कहा जा सकता है कि सिर्फ सोने-चांदी की कीमत सिर्फ अंतरराष्ट्रीय बाजार से ही तय नहीं होती. बल्कि आपके शहर के स्थानीय बाजार की भी इसमें अहम भूमिका होती है.