दो बच्चों के पिता की पानी में डूबने से हुई मौत, एनीकेट में गया था नहाने

दो बच्चों के पिता की पानी में डूबने से हुई मौत, एनीकेट में गया था नहाने

बांसवाड़ाः बांसवाड़ा के आंबापुरा में दो बच्चों के पिता की पानी में डूबने से मौत हो गई. मंगला घर से बच्चों के साथ एनीकेट में नहाने गया था. पानी में डूबते देख बेटा-बेटी भाग कर घर पहुंचे और पिता के डूबने की सूचना दी. मृतक मंगला पिता जालमा का ग्रामीणों ने शव निकाला. 

आबापुरा थाना क्षेत्र के डोरिया रेल नवा खेड़ा पंचायत का ये मामला है. आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टर ने जांच कर मंगला को मृत घोषित किया. फिलहाल युवक का शव मोर्चरी घर में रखवाया गया है.