जयपुर के बड़ी चौपड़ पर मना स्वाधीनता दिवस, पक्ष और विपक्ष ने किया झंडारोहण, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः राजस्थान की राजधानी गुलाबी शहर का बड़ी चौपड़ अपने आप में ऐतिहासिक को समेटे हैं. यहां मनाई गई स्वाधीनता पर्व की वर्षगांठ. पक्ष और विपक्ष ने स्वाधीनता दिवस मनाया. सत्ता पक्ष की ओर से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने तिरंगा फहराया और विपक्ष के मंच से नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने झंडारोहण किया. बीजेपी और कांग्रेस की शहर इकाइयों ने कार्यक्रम आयोजित किए. दोनों दलों के नेताओं ने अपने अपने मंच से सियासी सन्देश दिया. भाषणों में जेन z की बात भी हुई. स्थानीय निकाय पंचायत चुनावों की तपिश साफ़ नज़र आई.

जयपुर एक अद्भुत शहर जो ज्योतिष, तंत्र, मंत्र और सिद्धि से बसा. जो वास्तु शिल्प के लिए भी दुनिया में जाना गया. सवाई राजा जयसिंह ने देश और विदेश के ख्यातनाम शिल्पकारों, वास्तु कारो और ज्योतिष शास्त्र के विद्वानों के जरिए जयपुर की रचना की. इन्हीं रचनाओं में से एक है बड़ी चोपड़. पूरे प्रदेश में बड़ी चौपड़ ही वो जगह है जहां स्वाधीनता और गणतंत्र दिवस पर प्रजा मंडल के दौर से झंडा फहराया जाता रहा है. आजादी के आंदोलन का गवाह रहा है बड़ी चौपड़. हालांकि समय काल परिस्थिति के अनुसार झंडारोहण का नेतृत्व करने वाले बदल जाते है.जैसे कि इस बार स्वाधीनता वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मौजूदगी बीकानेर में रही इसलिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने तिरंगा फहराया. विधायक बाल मुकुंदाचार्य,गोपाल शर्मा, सांसद मंजू शर्मा,बीजेपी शहर अध्यक्ष संजय जैन समेत प्रमुख नेता रहे मौजूद. मदन राठौड़ ने कहा कि मोदी सरकार और भजन लाल सरकार के कारण देश और राज्य प्रगति कर रहा. मदन राठौड़ ने विपक्ष पर तंज कसा जेन z की बात की और स्वदेशी अपनाने की अपील की.

चाहे सुखाडिया का सियासी युग हो या फिर भैरों सिंह शेखावत का. चाहे वसुंधरा राजे का सियासी दौर हो या फिर अशोक गहलोत का. स्वाधीनता दिवस का अवसर राजधानी जयपुर के बड़ी चौपड़ के लिये विशेष होता है. सत्ता पक्ष की ओर से मुख्यमंत्री और प्रतिपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष की ओर से झंडारोहण की सालों पुरानी परंपरा है.

बड़ी चौपड़ पर स्वाधीनता दिवस के दिन पहले झंडारोहण सत्तापक्ष की ओर से होता है 
ठीक उसके बाद विपक्षी दल के नेता राष्ट्रीय ध्वज फहराते है 
सत्तापक्ष के मंच का मुंह पूर्व मुखी यूं कहे रामगंज चौपड़ की ओर देखता हुआ होता है 
पूर्व की तरफ होने का कारण है "उदय होता सूर्य"
वहीं विपक्षी पार्टी के मंच का मुंह सांगानेरी गेट की ओर देखता हुआ रहता है
दोनों ही दलों की शहर इकाई इन कार्यक्रमों को आयोजित करती है

राज्य में विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शहर कांग्रेस के मंच से झंडारोहण किया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद रहे जूली ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार लगातार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही. हमारे बच्चों को आंदोलन करना पड़ रहा उनके ऊपर पैलेट गन और AK 47चलाई जाएगी लेकिन ऐसा नहीं चलने वाला हमारे दलित अध्यक्ष के  हल्द्वानी जाने के बाद गंगाजल छिड़का गया क्या सोच है इन लोगों की ये सरकार दलित,ओबीसी, अल्पसंख्यक और EWS विरोधी है. पीसीसी चीफ डोटासरा ने बीजेपी पर प्रहार किए कांग्रेस के मंच पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा , प्रताप सिंह खाचरियावास, वैभव गहलोत,RR तिवाड़ी, बृजकिशोर शर्मा,अर्चना शर्मा ,गोपाल मीणा सरीखे नेताओं की मौजूदगी रही.    

बड़ी चौपड़ के मंच से वंदेमातरम गान का संदेश भी दिया गया हाल ही वंदेमातरम बिल पारित हुआ है संसद में बीजेपी के मंच से संपूर्ण वन्देमातरम का गान हुआ वही कांग्रेस के मंच से भी वन्देमातरम गाया गया लेकिन सम्पूर्ण नहीं