डोडा-पोस्त और अफीम दूध के साथ तस्कर गिरफ्तार, पशुओं के चारे में छिपाकर रखा था नशीला पदार्थ

डोडा-पोस्त और अफीम दूध के साथ तस्कर गिरफ्तार, पशुओं के चारे में छिपाकर रखा था नशीला पदार्थ

जोधपुरः डोडा-पोस्त और अफीम दूध के साथ तस्कर गिरफ्तार हुआ है. पशुओं के चारे में नशीला पदार्थ छिपाकर रखा था. डीएसटी टीम और झंवर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की. टीम की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है. दबिश देकर पुलिस ने तस्कर को मौके से पकड़ा. चारे के बीच नशे की खेप छिपाकर ले जाने की तैयारी थी.     

ऐसे में पुलिस ने डोडा-पोस्त और अफीम दूध बरामद किया. पुलिस तस्कर से पूछताछ में जुटी, नेटवर्क खंगालने की कोशिश की जा रही है. नशे की तस्करी के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है. पुलिस अब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.