जयपुरः प्रदेश में आज फिर मौसम बदलेगा. मौसम विभाग ने आज 10 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. 17,18 अगस्त को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है. 19 अगस्त से पूर्वी जिलों में बारिश की गतिविधियां शुरू होगी. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून ट्रफ अभी उत्तर भारत में फिरोजपुर, रोहतक, औरय्या, सीधी होकर लो-प्रेशर सिस्टम के बीच से गुजरती हुई.
झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी तक मानसून ट्रफ जा रहा है ऐसे में प्रदेश में आज से बारिश का दौर थोड़ा और धीमा पड़ने की संभावना है. कल भरतपुर, धौलपुर सहित कई जिलों में 1 इंच तक पानी बरसा. कोटा, बूंदी, दौसा, अलवर, चित्तौड़गढ़ में कई जगह हल्की बारिश हुई. पश्चिमी जिलों में बारिश का दौर थमने के साथ गर्मी,उमस में बढ़ोतरी हुई है.