जयपुर : आज से राजस्थान में खेती-किसानी से जुड़ी एक बड़ी शुरुआत होगी. राजस्थान में अब फार्मर आई के माध्यम से उर्वरक वितरण होगा. आज से दो जिले में पायलट प्रोजेक्ट के साथ शुरुआत की जाएगी. सिरोही और राजसमंद जिले से पायटल प्रोजेक्ट के तहत शुरुआत होगी.
दोपहर 3 बजे राजसमंद में कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल शुरुआत करेंगे. मौके पर एप से बुकिंग करवाने वाले कुछ किसानों को उर्वरक दिया जाएगा. दोनों जिलों में करीब ढाई लाख किसानों ने फार्मर आईडी बनवा रखी है. जबकि प्रदेश में अब तक 86.66 लाख किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी है.
राजस्थान में खेती-किसानी से जुड़ी एक बड़ी शुरुआत आज से
-राजस्थान में अब फार्मर आई के माध्यम से होगा उर्वरक वितरण
-आज से दो जिले में पायलट प्रोजेक्ट के साथ की जाएगी शुरुआत
-सिरोही और राजसमंद जिले से होगी पायटल प्रोजेक्ट के तहत शुरुआत
-दोपहर 3 बजे राजसमंद में कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल करेंगे शुरुआत
-मौके पर एप से बुकिंग करवाने वाले कुछ किसानों को दिया जाएगा उर्वरक
-दोनों जिलों में करीब ढाई लाख किसानों ने बनवा रखी फार्मर आईडी
-जबकि प्रदेश में अब तक 86.66 लाख किसानों की बन चुकी फार्मर आईडी